
महराजगंजः गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने अभियान चलाकर कोठीभार थाना क्षेत्र के संदिग्ध स्थानों से 18 लीटर कच्ची शराब बरामद कर पांच कुंटल लहन नष्ट किया है। इस दौरान मौके पर टीम ने एक महिला को हिरासत में ले लिया गया। जबकि तीन व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
अभियान के तहत ग्राम खेसरारी के मुसहरी टोला व बिंन्दवलिया से 18 लीटर कच्ची शराब बरामद कर और पांच कुंटल लहन को नष्ट किया गया। विभाग ने चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
यह भी पढ़ेंः पुलिस ने धर दबोचा नेपाली मटर के साथ एक तस्कर
इस दौरान आबकारी निरीक्षक निचलौल ने कहा की अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। छापेमारी के दौरान टीम में कई लोग शामिल थें।
Published : 5 March 2020, 5:56 PM IST
Topics : Illegal Alcohol Maharajganj Siswa Bazar UP Police uttar pradesh उत्तर प्रदेश कच्ची शराब महराजगंज यूपी पुलिस सिसवा बाजार