यूरोपीय संघ ने रुस पर बढ़ाये आर्थिक प्रतिबंध

यूरोपीय संघ (यूई) ने रुस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है। राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

Updated : 13 December 2019, 10:33 AM IST
google-preferred

ब्रुसेल्स: यूरोपीय संघ (यूई) ने रुस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है। राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के नेताओं ने रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को जारी रखने फैसला किया है। नेताओं ने इस दौरान जलवायु और अन्य मुद्दों पर चर्चा को स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़ें: International न्यूजीलैंड में ज्वालामुखी फटने से बढ़ी मौतों की संख्या

क्रीमिया पर रूस के फैसले और यूक्रेन से संघर्ष के बाद से यूरोपीय यूनियन के रुस से संबंध खराब हो गये थे। पश्चिम देशों ने रुस पर यूक्रेन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने आरोप में रूस पर प्रतिबंध लगाया है। जबकि रुस इन आरोप को खंडन करता रहा है। (वार्ता)

Published : 
  • 13 December 2019, 10:33 AM IST

Advertisement
Advertisement