हिंदी
इटावा: 2019 में होने वाले लोकसभा ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने दलितों के घर खाना खाया। भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर बड़े स्तर के नेता भी दलितों को अपने साथ जोड़ने के लिए कोशिश कर रहें हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वैसे तो इटावा में 2 सगी बहनों की हत्या के मामले में उनके घर पर जाकर शोक संवेदना में गए हुए थे। लेकिन उन्होंने दलित जाति से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष के घर पर दोपहर का भोज करने का भी कार्यक्रम निश्चित कर लिया।
इटावा में कुनैरा बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता बांकेलाल दिवाकर के घर पर जाकर खाना खाया।
Published : 23 April 2018, 5:02 PM IST
No related posts found.