
एटा: जिले के थाना अलीगंज कस्बे में एक मनचले युवक को छात्राओं से छेड़खानी करनी भारी पड़ गई। मनचला युवक छात्राओं को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। जिस पर छात्राओं ने उसकी शिकायत कर दी। जिस पर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई। जिसके बाद युवक को पुलिस अपने साथ ले गई।
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के कस्बे में तीन दिन से स्कूली छात्रा को एक मनचला युवक अपने साथियों के साथ परेशान कर रहा था। छात्रा जब स्कूल पढ़ने जाती तो मनचला युवक उसका पीछा करता और अभद्रता करता। शुक्रवार को जब उसने फिर छेड़खानी की कोशिश की तो मनचले युवक और उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया। जिस पर छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। छात्रा को शोर मचाता देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए लोगों को अपनी ओर आता देख मनचले के बाकी साथी मौके से भाागने लगे। हालांकि मनचले को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
घटना से आक्रोशित भीड़ से मनचला युवक गंभीर घायल हो गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। वहीं पीड़ित छात्रा की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
Published : 30 August 2019, 7:13 PM IST
Topics : etah molested molester police uttar pradesh उत्तर प्रदेश एटा छेड़छाड़ पुलिस मनचले