हिंदी
एटा: अलीगंज में माता दशहरा के शुभ अवसर पर माता महाकाली के मंदिर में 52वां भगवती माता के जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक साल किया जाता है। अलीगंज में माता महाकाली मंदिर में आयोजित इस जागरण में कलाकारों द्वारा आकर्षक नाटक, झांकियां व अन्य कई प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिन्हें देखने के लिये भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
यह भी पढ़ें: एटा: अस्पताल ने दुत्कारा.. प्रसूता ने खुली सड़क पर दिया बच्चे को जन्म
कलाकारों द्वारा माता रानी को खुश करने के लिए उपस्थित जन समूह के बीच माता रानी की भेंट व लांगुरिया गाये जाते रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोग ब्रह्म मुहूर्त में तारारानी की कथा सुनते रहे। इस मौके पर मां दुर्गा से संबंधित कई नाटकों का मंचन भी किया गया, जिसमें कलाकारों ने लोगों का खूब मन मोहा।
यह भी पढ़ें: एटा: दिल्ली से कैब बुकिंग.. देहातों में लूट, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार
विशाल भगवती माता के जागरण में अलीगंज विधायक नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश कुमार गुप्ता, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, एसडीएम शिव सिंह व तहसीलदार त्यागी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
Published : 19 October 2018, 5:02 PM IST
Topics : अलीगंज एटा जागरण दशहरा माता महाकाली
No related posts found.