एटा में फूड प्वॉइजनिंग से दो की मौत, 25 लोग अस्पताल में भर्ती

एटा में फूड प्वॉइजनिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। विषाक्त भोजन करने से यहां दो लोगों की मौत हो गयी और 25 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 June 2018, 12:29 PM IST

एटा: फूड प्वॉइजनिंग का कारण यहां दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग गम्भीर रूप से बीमार हो गए। यह घटना एक पारिवारिक कार्यक्रम में खाना खाने के बाद सामने आयी। खाना खाने के बाद लोगों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

स्‍थानीय लोगों की मदद से बीमार लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभागों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी पीड़ित लोग एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे, जहां पर इन  लोगों ने  सुबह खाना खाया। खाना खाने के बाद लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गयी। जिसके बाद में लोगों को अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन मामले की छानबीन में जुटा हुआ है।

 

Published : 
  • 23 June 2018, 12:29 PM IST

No related posts found.