Entertainment: आलिया भट्ट सीखेंगी कैथी भाषा

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए कैथी यानी काठी बोली सीखने वाली हैं।

Updated : 6 November 2019, 12:04 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए कैथी यानी काठी बोली सीखने वाली हैं। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बना रहे हैं। फिल्म में आलिया की मुख्य भूमिका है। आलिया इस फिल्म के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। उनकी पूरी कोशिश है कि फिल्म में अपने गंगूबाई के किरदार के साथ पूरा न्याय करें। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए आलिया अब कैथी या काठी सीखेगी जो सौराष्ट्र में बोली जाती है।

आलिया ने इससे पूर्व ‘2 स्टेट्स’ के लिए तमिल और ‘राज़ी’ के लिए उर्दू सीखी थी। गंगूबाई काठियावाड़ी अगले साल 11 सितंबर को रिलीज होगी। गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी होंगे। इसके अलावा वह करण जौहर की ‘तख्त’ में भी दिखेंगी। (वार्ता)
 

Published :  6 November 2019, 12:04 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement