Encounter in Punjab: मोगा में शिवसेना नेता की हत्या के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, 3 को लगी गोली

शिवसेना नेता मंगत राम की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 March 2025, 9:08 AM IST
google-preferred

मोगा: पंजाब के मोगा जिले में गुरुवार रात को शिवसेना के जिला अध्यक्ष मंगत राय मंगा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस टीम ने अभियुक्तों की उनके ठिकानों पर घेरा बंदी की तो आरोपियों अरुण उर्फ दीपू, अरुण उर्फ सिंघा और राजवीर उर्फ लाडो ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने 0.32 पिस्तौल से दो गोलियां और 0.30 पिस्तौल से तीन गोलियां चलाई। 

मामले की जांच करती पुलिस 

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें अरुण उर्फ दीपू के बाएं पैर में गोली लगी। वहीं अरुण उर्फ सिंघा के दाहिने पैर में गोली लगी। राजवीर उर्फ लाडो भागने की कोशिश करते समय घायल हो गया। 

मौके पर तहकीकात करती पुलिस 

वारदात के बाद शुक्रवार शाम को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिवार और हिंदू संगठनों ने मोगा फिरोजपुर नेशनल हाइवे को जाम कर दिया था। 

परिवार ने कहा था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता नहीं दी जाती, तब तक रोष प्रदर्शन जारी रहेगा और मंगत राय का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

गौरतबल है कि मृतक मंगत राय मंगा गुरुवार रात करीब 8 बजे किराने का सामान खरीदने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने आपसी रंजिश के चलते की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

Published :  15 March 2025, 9:08 AM IST

Advertisement