हिंदी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के चोटीगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सुबह वहां इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
Published : 5 January 2024, 10:26 AM IST
Topics : encounter Jammu Kashmir security forces Shopian terrorist आतंकवादियों जम्मू कश्मीर मुठभेड़ शोपियां सुरक्षाबलों