4 दिनों से धरने पर बैठे कर्मचारी, हड़ताल खत्म कराने को पहुंचे एसडीएम फरेंदा

महराजगंज जनपद के आनंदनगर नगर पंचायत में कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य प्रभावित होने पर उपजिलाधिकारी ने मौके पर जाकर अध्यक्ष व ईओ के साथ ही कर्मचारियों से भी बातचीत की। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 April 2024, 6:08 PM IST

फरेंदा (महराजगंज): आदर्श नगर पंचायत आनंदनगर में बीते कुछ माह से अधिशासी अधिकारी और नगर अध्यक्ष के बीच आपसी तालमेल नहीं होने से नगर के कर्मचारियों का वेतन बाधित है।

तीन महीने का वेतन नहीं मिलने से दुखी होकर सभी नगर के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं और सभी काम को रोक दिया गया।

नगर में बहुत सारी समस्या उत्पन्न होती नजर आ रही है। लाइट बंद, वार्डों में गंदगी का अंबार लग गया है। साफ सफाई व्यवस्था एक दम ठप हो गई है।

गुरुवार को  कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराने फरेंदा तहसील के एसडीएम नवीन कुमार नगर पंचायत कार्पयालय पर पहुंचे।

कर्मचारियों से बातचीत कर हड़ताल को समाप्त कराएंगे। अब ये दिलचस्प है कि क्या एसडीएम की बात मानकर सभी कर्मचारी हड़ताल खत्म करेंगे या नहीं। 

Published : 
  • 4 April 2024, 6:08 PM IST