
पुरैना (महराजगंज): बृहस्पतिवार शाम को तेज आंधी के साथ हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से भले ही राहत मिली पर तेज आंधी और बारिश के कारण दर्जनों जगहों पर पेड़ पौधे और विद्युत् पोल गिर गए थे।
गुरुवार से ही विद्युत् आपूर्ति ठप हो गयी।
शुक्रवार शाम तक बिजली नहीं आने सें लोगो के घरों में रखे इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
जिससे घरों में अंधेरा छा गया। सबसे अधिक परेशानी उन लोगो को हो रही है जिनके घरों में मरीज हैं।
साथ ही साथ घरों में पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया है।
बोले जेई
इस सम्बन्ध में घुघली जे ई सुनील यादव ने बताया कि तेज आंधी के कारण दर्जनों स्थानों पर बिजली के खम्बे गिर गए हैं जिनको सही किया जा रहा है।
Published : 31 May 2024, 8:35 PM IST
Topics : department election Electricity Lok Sabha अंधेरा घुघली पुरैना बिजली महराजगंज