हिंदी
नयी दिल्ली: देश में बिजली खपत इस साल जुलाई महीने में सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत बढ़कर 139 अरब यूनिट रही।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी महीने में बिजली खपत 128.25 अरब यूनिट थी। यह जुलाई 2021 में 123.72 अरब यूनिट थी।
बिजली की एक दिन में अधिकतम मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति जुलाई 2023 में बढ़कर 208.82 गीगावाट (एक गीगावाट 1,000 मेगावाट के बराबर) रही। जुलाई 2022 में किसी एक दिन में अधिकतम आपूर्ति 190.35 गीगावाट जबकि जुलाई 2021 में यह 200.53 गीगावाट थी।
बिजली मंत्रालय के अनुसार गर्मी के मौसम में देश की बिजली मांग 229 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन बेमौसम बारिश के कारण इस साल अप्रैल-मई में मांग अनुमानित स्तर तक नहीं पहुंच पाई।
इस साल देश में बारिश के कारण मार्च, अप्रैल, मई और जून में बिजली की खपत प्रभावित हुई।
Published : 1 August 2023, 5:54 PM IST
Topics : 8 4 percent खपत जुलाई नयी दिल्ली बिजली सालाना
No related posts found.