
पटनाः बिहार में 3 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गए हैं। इस दौरान सभी प्रकार की चुनावी सभा, नुक्कड़ सभा इत्यादि, दृश्य और श्रव्य माध्यम से होने वाले चुनाव प्रचार पर तत्काल प्रभाव से रोक लग गई है।
थमा चुनाव प्रचार
बता दें कि दूसरे चरण के आठ निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। ये चुनाव 17 जिलों की 94 सीटों के लिए लड़ा जाएगा।प्रचार का अभियान समाप्त होने के बाद तमाम प्रत्याशी बूथ मैनेजमेंट में जुट गए। आयोग के निर्धारित समय सीमा के अंदर ही प्रत्याशियों ने अपने वाहनों को खड़ा कर उसपर लगे बैनर व पोस्टर को उतारने का कार्य तेज कर दिया।
कहां-कहां होंगे चुनाव
दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को होना है. पटना में 9, नालंदा में 7, भागलपुर में 5, खगड़िया में 4, बेगूसराय में 7, समस्तीपुर में 5, वैशाली में 4, सारण में 10, सिवान में 8, गोपालगंज में 6, मुजफ्फरपुर में 5, दरभंगा में 5, मधुबनी में 4, सीतामढ़ी में 3, शिवहर में एक, पूर्वी चंपारण में 6, पश्चिमी चंपारण में 3 सीटों पर चुनाव होगा।
Published : 1 November 2020, 6:37 PM IST
Topics : Assemblly election bihar Election Commision Patna चुनाव आयोग चुनाव प्रचार दूसरा चरण पटना बिहार विधानसभा चुनाव