हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि सभी नागरिकों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए हर दिन एक मिनट देना चाहिए।
उन्होंने जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जी20 की पर्यावरण एवं जलवायु स्थिरता कार्य समूह (ईसीएसडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक के तहत मुंबई के जुहू समुद्र तट पर सफाई अभियान में हिस्सा लेने के बाद शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि जन भागीदारी से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी और इसे लेकर जागरूकता फैलेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने की जरूरत है।’’
शिंदे ने बताया कि समुद्र तट की सफाई से जुड़ा अभियान रविवार को देश के 35 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि जी20 देशों के प्रतिनिधियों ने भी जुहू बीच पर अभियान में हिस्सा लिया।
अधिकारियों ने पहले बताया था कि मुंबई में रविवार से शुरू हो रही जी20 की तीसरी ईसीएसडब्ल्यूजी बैठक समुद्री अर्थव्यवस्था के पहलुओं पर केंद्रित होगी।=
Published : 21 May 2023, 12:53 PM IST
No related posts found.