हिंदी
नई दल्ली: आज गुरूवार के दिन देशभर में ईद का त्योहार बड़े उत्साह और जश्न के साथ मनाया जा रहा है। ईद खुशियों का त्योहार है और यह पाक उत्सव मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए खास महत्व रखता है।
डाइनामाइट न्यूज मुस्लिम समुदाय के लोंगो के लिए ईद का त्योहार भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सभी मुस्लिम लोग नमाज पढ़कर पूरे विश्व में शांति और अमन की दुआ करते हैं और गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई देते हैं।
क्यों मनाई जाती है ईद
मुस्लिम समुदाय के लोग एक महीने तक रोजा रखते हैं। रोजे रखने और अल्लाह की इबादत पूरी होने की खुशी में भी ईद मनाई जाती है।
मुस्लिम समुदाय पाक कुरान के अनुसार ईद को अल्लाह की ओर से मिलने वाला इनाम का दिन माना जाता है। इस दिन मुसलमान पूरे एक महीने के रोजे के बाद दिन के उजाले में पकवान बनाते हैं और अपने परिवार के साथ खाते हैं और खुशियां मनाते हैं।
ईद-उल-फित्र का त्योहार सबके साथ खुशियां मनाने का पैगाम देता है।
मस्जिदों में पढ़ी जा रही है ईद की नमाज़
मुस्लिम समुदाय में ईद के दिन से पहले अल्लाह को नमाज अदा करी जाती है। नमाज के बाद एक विशेष प्रार्थना भी होती है, जिसमें पूरी दुनिया के लिए अमन और शांति की दुआ की जाती है।
ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिलते हैं और एक-दूसरे को ईद के त्योहार की बधाई देते हैं। नमाज के बाद घर जाकर मिठाई खाने का रिवाज है।
Published : 11 April 2024, 10:07 AM IST
Topics : celebrated country Eid ul Fitr mosques Prayers ईद चांद जश्न त्योहार बधाई
No related posts found.