हिंदी
नई दिल्ली: ईद-अल-फितर 2024 को भारत में 10 या 11 अप्रैल को मनाए जाने की उम्मीद है। ईद किस दिन मनाई जाने वाली है यह इस बात पर निर्भर करता है कि चांद दिखने के बाद शव्वाल कब शुरू होगा।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक ईद-अल-फितर(रमजादन ईद) के साथ रमजान के पाक महीने का अंत माना जाता है। चांद दिखने के बाद ही अगले दिन से ईद का त्योहार मनाया जाता है।
इस्लाम के सबसे पवित्र तीर्थ स्थल सऊदी अरब ने सोमवार 8 अप्रैल 2024 को ये ऐलान किया था कि ईद-अल-फितर का पाक त्योहार बुधवार 10 अप्रैल को मनाया जाएगा और इसके साथ ही रमजान के रोजे भी खत्म हो जाएंगे।
इसके साथ ही भारत में 09 अप्रैल की शाम को समय अगर चांद दिखता है तो ईद अगले दिन यानी बुधवार 10 अप्रैल को मनाई जा सकती है।
1. दिल्ली - 8 बजकर 37 मिनट पर चांद दिखाई देगा
2. कोलकाता - करीब 7 बजकर 40 मिनट पर
3. मुंबई - 8 बजकर 38 मिनट पर चांद दिखाई देगा
4. नोएडा - लगभग 8 बजकर 35 मिनट पर
5. लखनऊ - रात में करीब 8 बजकर 20 मिनट पर
6. चंडीगढ़ - रात में करीब 8 बजकर 36 मिनट पर
7. पटना - रात में करीब 8 बजकर 3 मिनट पर
8. गुवाहाटी - रात में 7 बजकर 37 मिनट पर
Published : 10 April 2024, 6:05 PM IST
Topics : Eid ul Fitr Moon ramadan TIME इंतजार ईद अल फितर चांद पाक रमजान