
नयी दिल्ली: शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने केजरीवाल को तीसरा समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल को 03 जनवरी को पेश होने को कहा है। लेकिन अब तक केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए।
ईडी के बार-बार समन जारी करने और केजरीवाल का बार-बार पूछताछ में शामिल न होने के मामले को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ ने दिल्ली की जनता की राय जाननी चाही।
डाइनामाइट न्यूज़ की टीम दिल्ली के व्यस्क बाजारों में से एक चांदनी चौक और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची और जनता से इस मुद्दे पर बात की।
डाइनामाइट न्यूज़ से दिल्ली के लोगों ने कहा कि यदि दिल्ली के सीएम केजरीवाल निर्दोष है तो उनको जरूर ईडी के दफ्तर में जाकर पूछताछ में शामिल होना चाहिये। लोगों ने कहा कि उनको अपनी बेगुनाही को साबित करनी चाहिए और सारे तथ्य जनता के सामने आने चाहिये।
बता दें कि इससे पहले 21 दिसंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी के सामने पेश होने था। हालांकि, वह उससे पहले ही 10 दिन के विपश्यना शिविर के लिए रवाना हो गए। ईडी के समन का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित है। मैं हर कानूनी समन मानने को तैयार हूं, लेकिन यह पिछले समन की तरह गैर कानूनी है। अब ईडी ने तीसरा समन जारी किया है और 3 जनवरी को पूछताछ के लिये बुलाया है।
Published : 24 December 2023, 4:01 PM IST
Topics : arvind kejriwal cm Delhi ED notice अरविंद केजरीवाल दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय मुख्यमंत्री शराब घोटाले