
झारखंड: चुनाव आयोग ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) से पहले राज्य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता (Anurag Gupta) को हटा दिया है। जिसके बाद राज्य सरकार (State Goverment) की ओर से आईपीएस अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) को नया डीजीपी बनाया गया है।
बता दें कि चुनाव आयोग ने झारखंड सरकार को अनुराग गुप्ता को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के पद से तत्काल प्रभाव से हटाने और कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया था।
इस वजह से लिया गया फैसला
पिछले चुनावों के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अनुराग गुप्ता के खिलाफ पक्षपातपूर्ण आचरण का आरोप लगाते हुए आयोग से शिकायत की थी। आयोग की ओर से की गई कार्रवाईयों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
राज्य में दो चरणों में होगी वोटिंग
बता दें कि झारखंड में दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के मतदान होने है। इससे पहले चुनाव आयोग की तरफ से लिया जाने वाला फैसला काफी मायने रखता है।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 19 October 2024, 7:30 PM IST
Topics : Ajay Kumar Singh DGP Anurag Gupta EC Remove DGP Anurag Gupta Election Commission Jharkhand Assembly elections Jharkhand election 2024 Jharkhand News New DGP in Jharkhand चुनाव आयोग