हिंदी
पूर्णिया/कटिहार/पटना: बिहार के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह करीब पांच बजकर 35 मिनट पर आया। फिलहाल इससे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पूर्णिया के पास जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था।
एनसीएस के अनुसार, भूकंप के झटके कटिहार और अररिया के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।
Published : 12 April 2023, 10:47 AM IST
Topics : 4 3 तीव्रता झटके बिहार भूकंप
No related posts found.