सावन में भगवान शिव को इस तरह करें प्रसन्न, हर मनोकामना होगी पूरी

17 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने वाला है। ये महीना शिवभक्तों के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि इस महीने में शिव जी को प्रसन्न करने से हर मनोकामना पूरी होती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आप पूजा के समय किन तरीकों को आजमा कर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ विशेष..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 July 2019, 2:59 PM IST

नई दिल्ली: सावन का महीना जिसे श्रावण मास कहा जाता है हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। श्रावण मास में पड़ने वाले चार सोमवार और सावन शिवरात्रि दोनों ही शिवभक्तों के लिए महत्वपूर्ण हैं। माना जाता है कि सावन के सोमवार के व्रत और शिवरात्रि की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। पूजा करते समय इन बातों को ध्यान में रखेंगे तो भगवान शिव आपसे प्रसन्न रहेंगे।

- गेहूं चढ़ाने से संतान सुख मिलता है।

- चंदन चढ़ाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

- दूध चढ़ाने से शरीर को रोगों से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहेगा।

- बरगद के पत्ते महादेव को अर्पित करने से वे मनुष्य की हर परेशानीसे रक्षा करते हैं और दुर्घटनाओं से उनका बचाव करते हैं।

- भगवान शिव को बिल्व पत्र अर्पित करने से मनुष्य के सभी दुख दूर होते हैं और हर मनोकामना पूरी होती है।

- आम के पत्ते भगवान शिव को चढ़ाने से वो अपने भक्तों का दुर्भाग्य दूर करते हैं, साथ ही धन-लाभ की संभावनाएं बनती हैं।

- शिवजी को इत्र चढ़ाने से मन में पवित्रता का वास होता है।

- अनार के पत्ते भगवान शिव को अर्पित करने से दुख और तकलीफें दूर होती हैं।

Published : 
  • 16 July 2019, 2:59 PM IST