महराजगंज: नगर के ऐतिहासिक श्री दुर्गा मंदिर की 40वीं वर्षगाँठ आज, कई कार्यक्रम का आयोजन

महराजगंज नगर के ऐतिहासिक श्री दुर्गा मंदिर का आज 40वां स्थापना दिवस है। मंदिर के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। साथ ही सभी लोगों के लिए प्रसाद के तौर पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव..

Updated : 24 March 2019, 1:56 PM IST
google-preferred

महराजगंज: आज नगर के ऐतिहासिक श्री दुर्गा मंदिर का 40वां स्थापना दिवस है। मंदिर के स्‍‍थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। साथ ही सभी लोगों के लिए प्रसाद के तौर पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

 

ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर

ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर की स्‍थापना 24 मार्च 1979 को हुई थी। मां दुर्गा की असीम कृपा से मंदिर का शिलान्यास व भूमि पूजन श्री दुर्गा मंदिर के संस्थापक और अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने 40 साल पहले किया था। आज इसकी 40वीं वर्षगांठ है। आज का दिन क्षेत्र के लिए बेहद ही विशेष है। इसी उपलक्ष्‍य में धार्मिक सहित तमाम अन्‍य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही भंडारे की भी व्‍यवस्‍था की गई है। 

मंदिर के संस्‍थापक और अध्‍यक्ष व पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल का कहना है कि मंदिर में माता दुर्गा के दर्शन और मनोकामना पूर्ण होने की इच्‍छा लेकर दूरदराज के लोग आते हैं। यहां आने वाले भक्‍तों में मान्‍यता है कि दुर्गा माता यहां से किसी को निराश नहीं भेजती हैं। इस संबंध में स्‍थानीय लोग तमाम कहानियां भी सुनाते हैं। नवरात्रों पर यहां पूजा करने का विशेष महत्‍व है।

यह मंदिर आस पास के कई जिलों व सीमावर्ती नेपाल तथा बिहार के श्रद्धालुओं के बीच आस्था का बड़ा केंद्र है। 

Published : 
  • 24 March 2019, 1:56 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement