
लखनऊ: लोगों का इलाज करके उनकी जान बचाने वाले डॉक्टरों को भगवान का रूप कहा जाता है। अगर उन्हीं डॉक्टर की लापरवाही से मरीजों की जिंदगी को खतरा होने लगे तो आखिर वो मरीज कहां जाएंगे। लखनऊ के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की एक ऐसी ही लापरवाही सामने आई है, जहां एक मरीज ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी है।
यह भी पढ़ें:संभल: फरार हुए कैदियों की धरपकड़ में जुटी एसटीएफ, पुलिस की मदद के लिए की अपील
सिविल अस्पताल में पेट दर्द के लिए गोसाईगंज क्षेत्र से आई एक मरीज को डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसे दिखना बंद हो गया। मरीज की हालत बिगड़ता देख सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अपना पल्ला झाड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद उसे को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां से मरीज और उसके परिवार की मदद करने के लिए कोई तैयार नहीं था।
ट्रामा सेंटर में भी डॉक्टर ने मरीज को लेने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज तीमारदारों ने जमकर अस्पताल में हंगामा काटा। नाराज तीमारदारों ने अस्पताल में ही गाली गलौच शुरू कर दी।
Published : 19 July 2019, 11:12 AM IST