Site icon Hindi Dynamite News

मतवाले हाथी ने ली 15 लोगों की जान, जानें क्या हुआ आगे

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के पांच जिलों में एक हाथी ने पिछले एक पखवाड़े में में 15 लोगों की जान ले ली है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
मतवाले हाथी ने ली 15 लोगों की जान, जानें क्या हुआ आगे

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के पांच जिलों में एक हाथी ने पिछले एक पखवाड़े में में 15 लोगों की जान ले ली है।

हाथी के हमलों के हाल के मामलों की जांच के लिए राज्य के वन विभाग द्वारा गठित एक पांच सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची के वन संरक्षक पी राजेंद्र नायडू की अगुवाई वाली इस समिति ने इस हाथी को बेहोश कर पकड़ने की सिफारिश की है।

नायडू ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि हाथी ने अब तक रांची समेत पांच जिलों में कुल 15 लोगों की जान ले ली है और चार अन्य को घायल कर दिया है जिसे देखते हुए उसे बेहोश कर पकड़ लेने के आदेश दिये गये हैं।

Exit mobile version