Religion: शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकती हैं धन और सेहत से जुड़ी परेशानियां

डीएन ब्यूरो

आज शनिवार है और आज के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिवार के दिन कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए क्या हैं वो बातें

शनि भगवान

ऐसा माना जाता है कि अगर शनि भगवान खुश रहेंगे तो आप पर उनकी कृपा बरसेगी। वहीं अगर थोड़ी सी भी गलती कर दी तो शनि भगवान के प्रकोप से आपको कोई नहीं बचा पाएगा।

कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी

शनिवार के दिन कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। तो आइए जानते हैं इन बातों को।

काले तिल

शनिवार के दिन काले तिल को नहीं खरीदना चाहिए। जो लोग काले तिल खरीदते हैं शनिवार के दिन उनके कामों में विघ्न आने शुरू हो जाते हैं।

सरसों का तेल

शनिवार को गलती से भी सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से सेहत से जुड़ी परेशानी होने लगती है।

लोहा

शनिवार को लोहा नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके जीवन में कई समस्याएं आ सकती है।

नमक

इस दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नमक खरीदने से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।








संबंधित समाचार