Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, हो जाएगी परेशानी

डीएन ब्यूरो

देश भर में आज मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के पर्व को उत्तरायण भी कहा जाता है और अन्य पर्वों से अलग इस पर्व का हमारे जीवन में खास महत्व है। इस दिन हमें कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

मकर संक्रांति

मकर संक्रांति को उत्तरायण के अलावा 'खिचड़ी' त्योहार भी कहा जाता है। मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है। सूर्य दक्षिण से उत्तर में प्रवेश करता है और दिन बड़े होने लगते हैं। मकर संक्रांति के दिन से ही सर्दियां खत्म होने लगती हैं और वसंत ऋतु की शुरुआत होने लगती है।

ना करें ये काम

मकर संक्रांति से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन जहां कुछ काम शुभ माने गए हैं तो वहीं ऐसे कुछ काम हैं जिन्हें करने से हमें बचना चाहिए। जानिए कौन से हैं वो काम।

पेड़ की कटाई-छंटाई नहीं करनी चाहिए

मकर संक्रांति प्रकृति के साथ जश्न मनाने का पर्व है। इस दिन घर के अंदर या बाहर किसी पेड़ की कटाई-छंटाई भी नहीं करनी चाहिए।

शराब, सिगरेट, गुटका जैसी चीजों से बचना चाहिए

मकर संक्रांति के दिन शराब, सिगरेट, गुटका जैसी चीजों से बचना चाहिए। आज के दिन तिल, मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन करना शुभ माना जाता है।

पूजा-पाठ करें

अगर सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो संध्या काल में अन्न का सेवन न करें। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पूजा-पाठ करें।








संबंधित समाचार