हिंदी
महराजगंज: कल की वोटिंग से पहले सदर ब्लाक के बांसपार बैजौली गांव में जबरदस्त तनाव का माहौल है।
पंचायत चुनाव के मतदान से चंद घंटो पहले कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व ग्राम प्रधान राजेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।

गांव में भाजपा नेता विजय पटेल और सपा नेता राजेश यादव के परिवार के बीच आमने सामने का मुकाबला है।
ग्रामीणों का आरोप है कि खुलेआम गांव में विजय पटेल शराब, साड़ी व दारु बांट रहे हैं लेकिन पुलिस वाले सूचना दिये जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं उल्टे भाजपा नेताओं के दबाव में राजेश यादव को कोतवाली पुलिस ने जबरदस्ती बिना वजह गिरफ्तार कर लिया है।


इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने कोतवाली को घेर कर जबरदस्त हंगामा और नारेबाजी की।
Published : 18 April 2021, 5:00 PM IST
Topics : गिरफ्तार पुलिस बांसपार बैजौली भाजपा महराजगंज राजेश यादव
No related posts found.