दिव्यांका-विवेक पर लगा ये गंभीर आरोप..

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्ट्रेस विवेक दहिया की जोड़ी को टीवी जगत की फेमस जोड़ियों मे से एक माना जाता है। हाल ही में इन दोनों पर कुछ लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Updated : 24 June 2017, 3:22 PM IST
google-preferred

मुंबई: स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा डांस रिएलिटी शो नच बलिए 8 को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस बार इस शो में आडिएंस की कई फेवरेट जोड़िया नजर आई हैं। जिन तीन जोड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई है उनमें से दिवेक यानि कि दिव्यांका त्रि‍पाठी और विवेक दहिया की जोड़ी सबसे फेमस है।

यह भी पढ़ें: जानिए अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने कहां जा रहे हैं दिव्यांका-विवेक..

पिछले कुछ दिनों पहले दिव्यांका के इंस्टा अकाउंट पर कई लोगों ने शो को फिक्स करने के आरोप लगाए। कुछ लोगों का कहना था कि दिव्यांका ने स्टार प्लस को धमकी दी है कि नच बलिए का विनर उन्हें बनाया जाए वरना वो स्टार प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें को छोड़ देंगी। इस बात में कितनी सच्चाई है ये बात को दिव्यांका ही जाने। लेकिन दिव्यांका ने आरोप लगाने वाले को करारा जवाब देते हुए लिखा कि मैं शो जीतूं या हारुं कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन मैं QUITTER नहीं हूं।

खैर जो भी हो अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि नच बलिए 8 का खिताब किसके नाम होता है।

Published : 
  • 24 June 2017, 3:22 PM IST

Advertisement
Advertisement