
महराजगंज: जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तबलीगी जमात में शामिल होकर महराजगंज पहुंचे 21 में से 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आय़ी है।
डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इन सभी पर सूचना छिपाने और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोरोना से रोकथाम के लिए डीएम डा. उज्ज्वल कुमार लगातार अपनी टीम के साथ जिले के विभिन्न इलाकों का जायजा ले रहे हैं।
Published : 4 April 2020, 10:37 AM IST
Topics : Corona Maharajganj virus कोरोना वायरस मरीज महराजगंज