Site icon Hindi Dynamite News

Dhanteras: धनतेरस पर इन चीजों की करें खरीदारी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

भारत में धनतेरस के पर्व का बड़ा महत्व है। धनतेरस से दीपोत्सव आरंभ हो जाता है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Dhanteras: धनतेरस पर इन चीजों की करें खरीदारी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

नई दिल्ली: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (Dhanteras) का पर्व (Festival) मनाया जाता है। इस साल 29 अक्तूबर यानी मंगलवार को धनतेरस है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, यमराज और कुबेर देव (Kuber Dev) की पूजा (Worshiped) की जाती है। इससे साधक के धन धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान धन्वंतरि आरोग्यता के देवता हैं, उनकी आराधना से रोगों से मुक्ति प्राप्त होती हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, भूमि आदि खरीदना शुभ माना जाता है।  

जानकारी के अनुसार भारत में धनतेरस के पर्व को अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाया जाता है, जो सभी के जीवन में पर्व की महत्ता को अधिक बढ़ता है। धनतेरस दिवाली उत्सव का पहला दिन होता है, जिसकी धूम भाई दूज तक देखने को मिलती हैं। हर साल की तरह इस साल भी धनतेरस की शुरुआत कई शुभ योग के साथ हो रही है।

धनतेरस पर करें इन पांच चीजों की खरीदारी
1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोना-चांदी से बने आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है। इससे घर में बरकत व खुशहाली बनी रहती हैं। 
2. धनतेरस के दिन लक्ष्मी चरण को घर लाना और भी लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के चरणों को घर में लाना उन्हें घर में निमंत्रण देने के समान होता है। इससे देवी प्रसन्न होती हैं।
3. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन खड़ा धनिया खरीदना बेहद शुभ होता है। इसे घर लाने के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के चरणों में अर्पित करना चाहिए। इससे व्यापार में धन लाभ के योग बनते हैं।
4. मत्स्य पुराण के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में बरकत होती हैं। हिंदू धर्म में झाडू़ को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसकी खरीदारी से आर्थिक लाभ की संभावना बनी रहती हैं।
5. धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदना बेहद शुभ होता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

धनतेरस पर अपने घर में लाएं खुशहाली

धनतेरस पूजा विधि
1. धनतेरस के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। 
2. इसके बाद मंदिर की सफाई करें। सूर्य देव को जल अर्पित करें। 
3. चौकी पर मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरि और कुबेर जी की प्रतिमा को विराजमान करें। 
4. इसके बाद दीपक जलाकर चंदन का तिलक लगाएं और आरती करें। 
5. कुबेर जी के मंत्र ॐ ह्रीं कुबेराय नमः का 108 बार जप करें और धनवंतरी स्तोत्र का पाठ करें। 
6. इसके पश्चात मिठाई और फल समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। 
7. श्रद्धा अनुसार दान करें,  ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।  

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन तीन विशेष शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं, जिनमें जातक सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, भूमि आदि की खरीदारी कर सकते हैं। 
1.पहला शुभ मुहूर्त: प्रातः 07:50 से प्रातः 10:00 बजे तक है। यह समय वृश्चिक लग्न का है, जिसे स्थिर और अत्यंत शुभ माना जाता है। 
2. दूसरा शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:00 से प्रातः 03:30 बजे तक रहेगा जो कुंभ लग्न का है।  यह भी स्थिर और शुभ माना जाता है। 
3. तीसरा शुभ मुहूर्त:  संध्या 06:36 से प्रातः 08:32 बजे तक रहेगा जो प्रदोष काल का है। इनमें से यह मुहूर्त सबसे उत्तम और शुभ माना जाता है। 

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/

Exit mobile version