Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज में भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा, महिलाओं और बच्चों ने उड़ाए अबीर-गुलाल

जनपद के घुघली विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में गुरुवार से श्रीश्री108 श्रीरूद्र महायज्ञ प्रारंभ हुआ। इसी क्रम में भक्तों ने कलश यात्रा निकाली। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज में भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा, महिलाओं और बच्चों ने उड़ाए अबीर-गुलाल

जोगिया (महराजगंज): घुघली विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में 28 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 9 दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीरुद्र महायज्ञ अनुष्ठान कार्यक्रम को लेकर गाजे बाजे के साथ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञाचार्य ने पंचांग पूजन, मां काली पूजन, कन्या पूजन, ब्राह्मण पूजन के बाद कलश यात्रा की शुरुआत कराई। कलश यात्रा पोखरभिंडा से निकलकर भरवलिया, कफवा के रास्ते होते हुए घुघली पहुंची।

छोटी गंडकी नदी तट पर यज्ञाचार्य के वैदिक मंत्रोचार के बाद भक्तों ने कलश में जल भरा। यज्ञ परिसर में लाकर सभी कलश को स्थापित किया गया। महिलाओं और बच्चों ने अबीर-गुलाल उड़ाए।

कलश यात्रा में शामिल सभी लोगो के लिए मिष्ठान और पानी का वितरण किया गया।

पूर्णाहुति 5 अप्रैल को
नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के आयोजक राममूरत सिंह ने बताया कि सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यज्ञ का आयोजन हो रहा है। यज्ञ की पूर्णाहुति 5 अप्रैल को होगी। पूर्णाहुति के दिन शाम को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है।

कलश यात्रा में शामिल होने के लिए गांव सहित क्षेत्रीय लोगों का जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान ग्राम प्रधान सहित तमाम ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version