कानपुर में मोदी लहर के बावजूद दिग्‍गज बीजेपी नेता रघुनंदन भदौरिया हारे

कानपुर में कुल 10 विधानसभा हैं। जिसमें सात सीटों पर बीजेपी ने परचम लहराया। वहीं दो सीटें सपा के खाते में आई, जबकि कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ा।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 March 2017, 5:09 PM IST
google-preferred

कानपुर: सूबे में मोदी लहर की वजह से पार्टी को पूर्ण बहुमत तो मिला लेकिन कानपुर में दो भाजपा उम्‍मीदवारों को झटका लगा है। आर्यनगर से भाजपा उम्‍मीदवार सलिल विश्‍नोई और कानपुर कैंट से रघुनंदन सिंह भदौरिया हार गए।

पढ़िए कानपुर के दस सीटों का हाल
 

1. गोविंदनगर विधानसभा से बीजेपी उम्‍मीदवार सत्‍यदेव पचौरी ने बड़ी जीत दर्ज की है। पचौरी को 1,11,033 वोट मिले। पचौरी ने दूसरे नंबर पर रहे अंबुज शुक्‍ला को करीब 71 हजार वोट से हराया। 
2. सीसामऊ में सपा उम्‍मीदवार इरफान सोलंकी ने कड़ा मुकाबला करते हुए भाजपा उम्‍मीदवार सुरेश अवस्‍थी को 6 हजार वोटों से हराया। 

 

3. आर्यनगर में सपा के अमिताभ बाजपेयी ने जीत दर्ज की। अमिताभ ने बीजेपी के चर्चित चेहरे सलिल विश्‍नोई को करारी शिकस्‍त दी। 
4. किदवई नगर में कांग्रेस के अजय कपूर को तगड़ा झटका लगा है। उन्‍हें बीजेपी के महेश चंद्र ने करीब 30 हजार वोटों के अंतर से हराया। 

 

5. कानपुर कैंट की बात करें तो यहां भी बीजेपी का सफाया हुआ। कांग्रेस के सोहेल अंसारी ने करीब 8 हजार के आसपास वोटों से रघुनंदन सिंह भदौरिया को हराया। 
6. बिठूर में भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा ने सपा के मुनींद्र शुक्‍ला को लगभग 56 हजार वोटों से हराया। 

 

7. कल्‍याणपुर से सपा के सतीष निगम को हराकर भाजपा की नीलिमा कटियार ने शानदार जीत दर्ज की। 
8. महाराजपुर में भी भाजपा के सतीश महाना ने 97419 वोट पाकर बड़ी जीत दर्ज की। 

 

9. घाटमपुर में भाजपा प्रत्‍याशी कमल रानी ने सीट अपने नाम की। 
10. बिल्‍हौर में भाजपा के भगवती प्रसाद सागर ने 31 हजार वोटों से कमलेश को मात दी।

No related posts found.