हिंदी
मुंबई: सकल मराठा समाज महाराष्ट्र ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर छत्रपति शिवाजी महाराज के शाही मुहर ‘राजमुद्रा/शिवमुद्रा’ का कथित रूप से अपमान किये जाने को लेकर लालबागचा राजा मंडल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
मुंबई में आयोजित होने वाले गणेश उत्सव में लालबागचा राजा मंडल सबसे लोकप्रिय है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस आयुक्त को 16 सितंबर को लिखे इस पत्र में सकल मराठा समाज ने दावा किया है कि लालबागचा राजा की प्रतिमा के पैरों के पास ‘राजमुद्रा/शिवमुद्रा’ को दर्शा कर मंडल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के अनुयायियों का अपमान किया है।
संगठन ने पत्र में कहा है, लालबागचा गणपति भगवान हैं लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के कारण देवता मंदिरों में विराजमान हैं, इसलिए यह स्वीकार्य नहीं है कि राजमुद्रा (प्रतिमा के) पैरों के पास रखी जाए।
Published : 19 September 2023, 10:36 AM IST
No related posts found.