हिंदी
नयी दिल्ली: मध्य दिल्ली के सदर बाजार इलाके में स्थित एक फोटो फ्रेम की दुकान में सोमवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दमकल अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 31 मिनट पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि आग दुकान की तीसरी मंजिल पर बने अस्थायी ढांचे में लगी थी।
उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।
Published : 17 April 2023, 4:29 PM IST
Topics : आग दुकान नयी दिल्ली फोटो फ्रेम सदर बाजार
No related posts found.