कांगो में शहीद हुए जवानों का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचे

संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में अफ्रीका के कांगो (डीआर) में शहीद हुए भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान सांवलाराम विश्नोई एवं शिशुपाल सिंह का पार्थिव शरीर आज सुबह दिल्ली पहुंचे पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़

Updated : 31 July 2022, 6:05 PM IST
google-preferred

दिल्ली/जयपुर: संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में अफ्रीका के कांगो (डीआर) में शहीद हुए भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान सांवलाराम विश्नोई एवं शिशुपाल सिंह का पार्थिव शरीर आज सुबह दिल्ली पहुंचे जहां केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: जम्मू के कान्हाचक में बीएसएफ उपनिरीक्षक ने की खुदकुशी

बीएसएफ में मुख्य प्रहरी एवं बाड़मेर के लाल सांवलाराम विश्नोई तथा बल में हैड कांस्टेबल एवं सीकर के वीर सपूत शिशुपाल सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चौधरी ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया और सेना के अधिकारियों एवं जवानों के साथ शहीदों को कंधा देकर उन्हें जन्म भूमि के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि विश्व शांति के लिए हिंदुस्तान और राजस्थान ने भारत माता के दो सच्चे और बहादुर सपूतों को खो दिया। आज इन वीरों का पार्थिव शरीर को इनकी जन्मभूमि रवाना करना काफी मर्माहत और दुःखद पल है।

यह भी पढ़ें: जम्मू सीमा पर बीएसएफ ने पाक घुसपैठिए को मार गिराया

उन्होंने ईश्वर से शहीदों के परिजनों को इस संकट की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि अफ्रीका के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में मंगलवार को शांति सेना के सैन्य कैंप पर हिंसक हमले में ये दोनों जवान शहीद हो गए थे। (वार्ता)

Published : 
  • 31 July 2022, 6:05 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement