Delhi Weather: सर्दी ने फिर लिया यूटर्न, तापमान में आई गिरावट, जानिए मौसम का हाल

दिल्ली में करीब एक हफ्ते बाद फिर मौसम करवट लेने लगा है। सोमवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए मौसम का हाल

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 February 2025, 9:30 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: हाल ही में तेज धूप और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन बाद तापमान फिर 24 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। सोमवार शाम और रात को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मंगलवार को तापमान में और गिरावट आ सकती है।

तापमान में दिखी गिरावट

रविवार, 3 फरवरी को सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुआ था। सफदरजंग और पालम में विजिबिलिटी बहुत कम थी, जिससे सुबह की यातायात में दिक्कतें आईं। दिनभर बादल छाए रहने के कारण धूप की तपिश कम रही। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से केवल 0.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा था। हवा में नमी का स्तर भी 54 से 98 प्रतिशत तक रहा।

हल्कि बारिश का अनुमान

सोमवार, 4 फरवरी को कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे, और रात के समय हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिर सकता है। सोमवार को सुबह के समय कोहरा और बादल देखने को मिल सकते हैं, इसके बाद दोपहर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

वोटिंग के दिन बढ़ेगी गर्मी

वोटिंग के दिन 5 फरवरी को मौसम शांत रहेगा, और धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 6 से 8 फरवरी के बीच तापमान 22 से 25 डिग्री तक रहेगा, और धुंध का असर देखने को मिल सकता है।