
नयी दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को सर्दी से थोड़ी राहत मिली जहां न्यूनतम तापमान, एक दिन पहले के 4.8 डिग्री से बढ़कर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मौसम कार्यालय के अनुसार, न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री नीचे है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में लगातार सातवें दिन की स्थिति, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
मौसम कार्यालय ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। दोपहर या शाम तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में वायु गुणवत्ता न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस
भारतीय रेलवे के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें अपने तय समय से विलंब से चल रही हैं।
Published : 22 January 2024, 1:25 PM IST
Topics : Degrees Delhi Weather temperature Winter नयी दिल्ली न्यूनतम तापमान मौसम कार्यालय राहत सर्दी