
नयी दिल्ली: दिल्ली में आज धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और बादल भी छाएं रहने और बूंदाबांदी का अनुमान भी लगाया है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मौसमी उतार चढ़ाव के बीच शनिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं।
मौसम विभाग द्वारा रविवार और सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई जा रही है। इससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा।
Published : 4 May 2024, 10:35 AM IST
Topics : Cloudy Delhi Weather drizzle Today दिल्ली धूल भरी आंधी बादल बूंदाबांदी