दिल्ली पुलिस: विदेशी महिला की हत्या की चार्ज शीट दाखिल

दिल्ली पुलिस ने स्विट्जरलैंड की महिला नीना बर्जर की हत्या के मामले में आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ एक हजार पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 January 2024, 12:03 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने स्विट्जरलैंड की महिला नीना बर्जर की हत्या के मामले में आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ एक हजार पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया। 

पुलिस ने आरोपपत्र में बताया कि महिला की हत्या के पीछे का मकसद उसके और आरोपी के बीच वित्तीय विवाद था।

पुलिस ने बताया कि लगभग 30 साल की नीना बर्जर का शव 20 अक्टूबर, 2023 को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में एक स्कूल की दीवार के पास पड़ा हुआ मिला था। पुलिस के मुताबिक, उसके हाथ-पैर लोहे की जंजीर से बंधे थे, जिन पर ताला लगा हुआ था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने घटना के एक दिन बाद मामले के संबंध में पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी निवासी 33 वर्षीय सिंह को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के मुताबिक, हजार पन्नों के आरोपपत्र में पुलिस ने सिंह को विदेशी महिला की हत्या का एकमात्र आरोपी बताया है।

उन्होंने बताया कि आरोप पत्र 11 जनवरी को राज्य की एक अदालत में दाखिल किया गया था।

Published : 
  • 15 January 2024, 12:03 PM IST

Advertisement
Advertisement