पद्म पुरस्कार 2021 का हुआ ऐलान, देखिये पूरी लिस्ट.. किन-किन भाग्यशाली को मिला ये पुरस्कार

भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साल 2021 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। जानिये उन शख्सियतों के बारे में, जिनको इस साल इन पुरस्कारों से नवाजा जायेगा। पूरी लिस्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 January 2021, 9:13 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने साल 2021 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। पद्म पुरस्कारों में पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री सम्मान शामिल होते हैं।

इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।

पद्म विभूषण से नवाजे जाने वालों की लिस्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रहे एसपी बालासुब्रमण्यम का नाम भी है। उन्हें मरणोपरांत इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 

इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का है जिन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) समेत दस लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार मिलेगा।

102 पद्म श्री पुरस्कार में गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वेल्स (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) का नाम शामिल है।

डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में देखिये इस साल पद्म पुरस्कारों से नवाजे गये सम्मानित लोगों की पूरी लिस्ट 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज घोषित इन पद्म पुरस्कारों को मार्च-अप्रैल में भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित नागरिकों को यह अवॉर्ड दिया जायेगा। 

भारत रत्न के बाद पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री क्रमश: देश के बड़े सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। इन पुरस्कारों को 1954 में स्थापित किया गया और प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इनकी घोषणा की जाती है।

यह पुरस्कार 'काम में विशिष्टता' की पहचान करने का प्रयास करता है और कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। 

इन पुरस्कारों के लिए व्यवसाय, स्थिति, लिंग आदि का भेदभाव नहीं किया जाता है और किसी भी क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले सभी व्यक्ति इसके पात्र हैं। सरकारी कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी, डॉक्टर और वैज्ञानिक इन पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।

 

गृह मंत्रालय ने इन पुरस्कारों की घोषणा के साथ ही देश के 946 पुलिस कर्माचरियों को भी अलग-अलग मेडल और पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की, जो कल गणतंत्र दिवस के मौके पर दिये जाएंगे। 

इनमें से 207 पुलिस कर्मचारियों को गैलेंट्री अवॉर्ड और 739 को सर्विस मेडल दिये जाएंगे। 

 

 

 

 

 

 

Published : 
  • 25 January 2021, 9:13 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement