
नयी दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक सेवानिवृत्त इंजीनियर को उनके घर में आठ घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की।
शुरुआती जांच में पता चला कि कंबोडिया से फोन कर बुजुर्ग को आठ घंटे डिजिटल अरेस्ट किया गया। शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि जालसाजों ने उन्हें खुद को कमरे में बंद होने के लिए कहा। इसके बाद उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल की।
Published : 15 November 2024, 9:58 AM IST
Topics : 10 करोड़ Delhi News Digital Arrest Elderly man Rohini duped ठगी डिजिटल अरेस्ट रुपये सेवानिवृत्त इंजीनियर ₹10 crore