हिंदी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने मेट्रो से छलांग लगा दी है। छलांग लगाने से पहले करीब एक घंटे तक वह रैलिंग से लटकता रहा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बिल्डिंग से कूदने वाला शख्स आत्महत्या के इरादे से मयूर विहार मेट्रो स्टेशन की बिल्डिंग में दाखिल हुआ था। उसके यह कदम उठाने से पहले ही पुलिस और और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन काफी देर तक समझाने के बाद भी आखिरकार उसने बिल्डिंग से छलांग लगा दी।
मेट्रो की रैलिंग से लटके शख्स को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। करीब एक घंटे तक चले पूरे घटनाक्रम के दौरान लोग अपने मोबाइल फोन से शख्स का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे।
इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से जाने की अपील भी की, लेकिन इस बीच शख्स ने रैलिंग से अपने हाथ छोड़कर सीधे नीचे छलांग लगा दी। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि शख्स ने किन कारणों से यह खौफनाक कदम उठाया।
Published : 7 April 2025, 5:02 PM IST
Topics : Delhi Metro Delhi Police Dynamite News jumped jumped straight down mayur vihar station metro station