Delhi Liquor scam case : संजय सिंह पहुंचे कोर्ट, मांगी अंतरिम जमानत

दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह की उस अर्जी पर बृहस्पतिवार को ईडी को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने मौजूदा संसद सत्र में भाग लेने के लिए अंतरिम जमानत का अनुरोध किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 February 2024, 5:31 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह की उस अर्जी पर बृहस्पतिवार को ईडी को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने मौजूदा संसद सत्र में भाग लेने के लिए अंतरिम जमानत का अनुरोध किया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 4 से 10 फरवरी तक अंतरिम जमानत के अनुरोध वाली अर्जी पर 3 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: अडाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा तीसरी तिमाही में हुआ दोगुना , जानिए कितनी हुई कमाई 

ईडी ने सिंह को पिछले साल चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट को लेकर कही यह बात, जानिए क्या कहा 

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि सिंह ने अब रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को आर्थिक लाभ हुआ।

सिंह ने आरोपों से इनकार किया है। आप ने आरोप लगाया है कि उसके नेताओं को राजनीतिक प्रतिशोध के कारण निशाना बनाया जा रहा है।

Published : 
  • 1 February 2024, 5:31 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement