Lalu Yadav: लालू यादव को दिल्ली AIIMS से मिली छुट्टी, रिम्स ने किया था रैफर, अब लौटेंगे रांची

आरजेडी प्रमुख लालू यादव को रांची रिम्स ने मेडिकल इमर्जेंसी के आधार पर दिल्ली के एम्स के लिये रैफर किया था। दिल्ली एम्स से लालू यादव को आज छुट्टी मिल गई है। वे अब रांची लौटेंगे। पढ़िये डाइनामाइठ न्यूज़ की रिपोर्ट

Updated : 23 March 2022, 12:16 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। रांची रिम्स ने लालू यादव को मेडिकल इमर्जेंसी के आधार पर मंगलवार को दिल्ली एम्स भेजा था। रात भर डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद दिल्ली एम्स ने लालू यादव को आज छुट्टी दे दी है। उनकी तबीयत ठीक बतायी जा रहा है। लालू यादव अब आज रांची वापस लौटेंगे। 

ताजा जानकारी के मुताबिक रांची लौट रहे लालू यादव की एयरपोर्ट पर फिर तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वापस एम्स ले जाया जा रहा है।

एम्स पहुंचे लालू यादव के सेहत की पांच डाक्टरों की टीम द्वारा जांच की जा रही है। चारा घोटाले से जुड़े मामले में पांच साल की सजा काट रहे यादव को मंगलवार रात एम्स के आकस्मिक वार्ड में रखा गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात करीब तीन बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। 

बता दें कि इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम 73 वर्षीय लालू यादव को मंगलवार रात 9 बजे रांची से दिल्ली एम्स लाया गया था। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (RIMS) के मेडिकल बोर्ड ने उन्हें हालत बिगड़ने पर एम्स रेफर किया था।

Published : 
  • 23 March 2022, 12:16 PM IST

Related News

No related posts found.