दिल्ली हॉरर केस: मृतक लड़की की सहेली ने तीन दिन बाद तोड़ी चुप्पी, किया ये चौकाने वाला खुलासा

डीएन ब्यूरो

राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी हॉरर केस में मृतक लड़की की सहेली की बड़ा बयान सामने आया है। मृतक अंजलि की दोस्त ने तीन बाद मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर



नई दिल्ली: नये साल के मौके पर शनिवार रात को कार सवार 5 लड़के एक स्कूटी सवार लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटते रहे, जिससे लड़की की मौत हो गई थी। दिल दहलाने वाले इस केस में नये-नये खुलासे हो रहे हैं। अब तीन दिन बाद मृतक लड़की की सहेली ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। जिस समय स्कूटी सवार लड़क को आरोपियों ने कार से टक्कर मारी थी, उस समय मृतक अंजलि की यह सहेली भी उसके साथ थी।

यह भी पढ़ें: कंझावला हॉरर केस में नया खुलासा, स्कूटी पर सवार थी एक और लड़की, देखिये CCTV फुटेज

मृतक अंजली की दोस्त ने तीन दिन बाद इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक मीडिया चौनल से बातचीत में कहा कि हादसे के वक्त मृतक अंजलि चीखती-चिल्लाती रही लेकिन आरोपी लड़कों का दिल नहीं पसीजा। हादसे के बाद लड़कों ने कार को आगे पीछे किया और फरार हो गए। मृतक लड़की का कहना है कि आरोपियों ने अंजलि को जानबूझकर टक्कर मारी थी।

दिल्ली के सुल्तानपुरी के इस हॉरर केस में अंजलि के साथ हुए हादसे के वक्त उसकी इस दोस्त का भी एक्सीडेंट हुआ था। वह स्कूटी के पीछे बैठी थी। कार की टक्कर से वह नीचे गिरी थी। लेकिन लड़की वहां से अपने घर निकल गई और उसने अंजलि की कोई मदद नहीं की।

यह भी पढ़ें: आक्रोशित भीड़ ने किया थाने का घेराव, आरोपितों को फांसी की मांग, पढ़िये लड़की को 4KM तक घसीटने की ये दर्दनाक कहानी

इस घटना से जुड़ा एक नया सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना से पहले मृतक लड़की और उसकी सहेली एक होटल से एक साथ उसी स्कूटी में सवार होकर निकले थे, जो बाद में दुर्घटना का शिकार हुआ। हादसे के वक्त वो दूसरी लड़की भी मृतक लड़की के साथ थी। पुलिस ने भी इस सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि की है। 

कार से टक्कर के बाद अंजली का पैर कार के एक्सेल में फंस गया था, जिसके बाद कार मैं बैठे आरोपी अंजलि को 13-14 किमी तक घसीटते रहे और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।










संबंधित समाचार