
नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली जमकर बवाल जारी है। किसानों द्वारा दिल्ली के बॉर्डर के बाद शहर के अंदर भी बैरिकेडिंग तोड़ी जा रही है। लाठीचार्ज, पथराव, झड़प और टकराव के बाद कुछ किसान लाल किले पहुंच गये हैं। हालत बेहद तनावपूर्ण बने हुए है, दिल्ली पुलिस किसानों को काबू करने में लाचार सी दिख रही है।
लाल किले पहुंचे कुछ किसानों द्वारा वहां तोड़फोड़ करने की भी खबरें हैं। किसान लाल किले के अंदर तक घुस गये। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भी किसान रुक नहीं रहे हैं। लाल किले में पुलिस और किसानों में फिल टकराव की आशंका है।
आईटीओ पर कुछ किसानों द्वारा पथराव भी किया गया और पुलिस पर लोहे की रॉड फैंकी गयी। लाठीचार्ज और पथराव में कुछ के घायल होने की भी खबरें हैं। यहां से किसानों ने इंडिया गेट और लाल किले की तरफ बढ़ने को कोशीश की लेकिन कुछ किसान अब लाल किले पहुंच गये हैं।
इससे पहले पुलिस द्वारा आईटीओ के अलावा पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सड़कों को पुलिस ने बंद कर दिया गया। किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं, आईटीओ पर पुलिस और किसानों के बीच टकराव जारी है। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। किसान अभी भी डटे हैं। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के आईटीओ और नांगलोई में पथराव की खबरें है।
देश की राजधानी दिल्ली के अतिमहत्वपूर्ण क्षेत्र और पुलिस मुख्यालय के सामने ITO पर पुलिस और किसानों में टकराव देखने को मिला। यहां बेकाबू किसानों को खदेड़ने के लिये पुलिस को एर बार फिर आंसू गैस के गोले ने पड़े। किसान हाथों में लाठियां लेकर अड़े हुए हैं। कुछ किसान पत्थरबाजी करते हुए भी देखे गये। यहां कुछ किसानों ने एक खड़ी डीटीसी बस को भी हटाने और धकेलने की कोशिश की।
Published : 26 January 2021, 2:09 PM IST
Topics : Delhi Police Farmers Protest Kisan Andolan Red Fort किसान आंदोलन कृषि कानून ट्रैक्टर रैली दिल्ली पुलिस लाल किला