
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि करोल बाग में गुरुद्वारा मार्ग पर स्थित पीएनबी में आज सुबह करीब 05 बजकर 15 मिनट पर भीषण आग लगने की सूचना मिली थी।
जिसके तुरंत बाद उन्होंने कुल 17 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया गया। (वार्ता)
Published : 11 February 2023, 4:34 PM IST
Topics : Delhi Fire Broke Gurdwara Marg PNB Punjab National Bank आग करोल बाग़ दिल्ली पंजाब नेशनल बैंक