
नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को एक बार फिर गिरफ्तार किया गया, इस बार भी उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर हंगामा किया। स्वाति मालीवाल दिल्ली की सफाई को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रही हैं। उनकी यह गिरफ्तारी राजनीतिक गलियारों में हलचल का कारण बन गई है।
दिल्ली में बढ़ती गंदगी को बनाया मुद्दा
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, स्वाति मालीवाल एक बार फिर महिलाओं की भीड़ लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के घर के बाहर गंदा पानी फेंका, जो कि उनके विरोध का हिस्सा था। स्वाति ने दिल्ली में सफाई व्यवस्था की नाकामी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उनका आरोप था कि दिल्ली में सफाई की स्थिति बेहद खराब है और सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही है। उनका यह कदम राज्य सरकार के खिलाफ उनके बढ़ते असंतोष को दर्शाता है।
सफाई का उठाया मुद्दा
मालीवाल ने कहा, “मैंने कई बार उनसे मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाने का समय नहीं मिला। और अपने शीशमहल में आराम फरमा रहे हैं। उन्हें दिल्ली की जनता से कोई लेना देना नहीं है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस ने स्वाति मालीवाल को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाने ले जाया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और स्वाति की गिरफ्तारी को असंवैधानिक करार दिया।
मालीवाल लगातार आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रही हैं। अब देखना यह होगा कि क्या स्वाति मालीवाल गिरफ्तारी के बाद रुक जाएंगी या फि यह सिलसिला जारी रहेगा।
Published : 3 February 2025, 4:41 PM IST
Topics : AAP arvind kejriwal Big News Delhi Election Delhi Election 2025 Delhi Women s Commission Chairperson Latest News Ruckus outside the house cleanliness swati maliwal Swati Maliwal Protest