
नई दिल्ली: पद संभालने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के 48 विधायकों को संभालने के साथ-साथ वह दिल्लीवासियों से किये गए वादे को पूरा करेंगी। इसमें महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी है। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि महीने की 8 तारीख को महिलाओं के खाते में 2500 की राशि आने लगेगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार लेकिन दिल्ली की महिलाओं के मन में यह संशय बना हुआ है कि यह राशि सभी महिलाओं को मिलेगी या पात्र महिलाओं को ही मिलेगी। चूंकि दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिलने के बाद महिलाओं को आश जगी है कि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
जानकारी के अनुसार 2500 रुपये वाली स्कीम को लेकर अभी बाकी जानकारी सरकार की तरफ से नहीं दी गई है। पर माना जा रहा है कि जो महिलाएं सरकारी नौकरी करती हैं, जो महिलाएं टैक्स भरती हैं, जो महिलाएं पहले से किसी पेंशन का लाभ ले रही हैं आदि वे इस स्कीम के लाभ से वंचित रह सकती हैं।
आने वाले दिनों में ऑनलाइन और ऑफलाइन इसके लिए आवेदन शुरू किए जाएंगे।
Published : 21 February 2025, 12:32 PM IST
Topics : delhi CM News Delhi CM Rekha Gupta Delhi Women Benefit Scheme Delhi Women Scheme Mahila Sammaan Yojana TrendingNews