Site icon Hindi Dynamite News

Women CMs In India: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री; जानिये देश में अब तक महिला बनीं सीएम

12 दिन के इंतजार के बाद आज गुरुवार को दिल्लीवासियों को रेखा गुप्ता के रूप में नई सीएम मिलीं। आइए जानते हैं दिल्ली और अन्य राज्यों में अब तक अन्य महिला मुख्यमंत्रियों के बारें में। देखिए डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी लिस्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Women CMs In India: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री; जानिये देश में अब तक महिला बनीं सीएम

नई दिल्ली: रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री की शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 6 कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। 

अब तक दिल्ली और देश के अन्य राज्यों में अब तक कितनी और कौन-कौन महिला मुख्यमंत्री बनीं। आइए डालते हैं एक नज़र…

दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री

* सुषमा स्वराज (भाजपा)

12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक

* शीला दीक्षित (कांग्रेस)

3 दिसंबर 1998 से 28 दिसंबर 2013 तक

* आतिशी (आप)

21 सितंबर 2024 से 20 फरवरी 2025 तक

* रेखा गुप्ता (भाजपा) 20 फरवरी 2025 से …

देश में अब तक महिला मुख्यमंत्री

* सुचेता कृपलानी (कांग्रेस) उत्तर प्रदेश, 2 अक्टूबर 1963

* नंदिनी सत्पथी (कांग्रेस) ओडिशा, 14 जून 1972

* शशिकला काकोडकर (एमजीपी) गोवा, 12 अगस्त 1973

* सैयदा अनवरा तैमूर (कांग्रेस) असम, 6 दिसंबर 1980

* जानकी रामचंद्रन (एआईएडीएमके) तमिलनाडु, 7 जनवरी 1988

* जयललिता (एआईएडीएमके), तमिलनाडु, 24 जून 1991

* मायावती (बसपा), उत्तर प्रदेश, 13 जून 1995

* राजिंदर कौर भट्टल (कांग्रेस), पंजाब, 21 नवंबर 1996

* राबड़ी देवी (आरजेडी) बिहार, 25 जुलाई 1997

* सुषमा स्वराज (भाजपा) दिल्ली, 12 अक्टूबर 1998

* शीला दीक्षित (कांग्रेस) दिल्ली, 3 दिसंबर1998

* उमा भारती (भाजपा) मध्य प्रदेश, 8 दिसंबर 2003

* वसुंधरा राजे (भाजपा) राजस्थान, 8 दिसंबर 2003

* ममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस) प. बंगाल, 20 मई 2011

* आनंदीबेन पटेल (भाजपा) गुजरात, 22 मई 2014

* महबूबा मुफ्ती (पीडीपी) जम्मू-कश्मीर, 4 अप्रैल 2016

* आतिशी (आप) दिल्ली, 21 सितंबर, 2024

* रेखा गुप्ता (भाजपा) दिल्ली, 20 फरवरी 2025

Exit mobile version