मनोज तिवारी ने कहा- दिल्ली वालों को सीलिंग से स्थायी निजात दिलायेगी भाजपा सरकार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि दिल्ली वालों को भाजपा सरकार सीलिंग से स्थायी निजात दिलायेगी, इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। पूरी खबर..

Updated : 12 February 2018, 9:06 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सोमवार की शाम को बीजेपी के पूर्वी दिल्ली से लगातार दो बार सांसद रहे बी एल शर्मा उर्फ प्रेमी के निवास लोधी रोड पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।  

मनोज तिवारी पूर्व सांसद बीएल शर्मा उर्फ प्रेमी के साथ

तिवारी के साथ दिल्ली प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक तंवर वाल्मीकि भी मौजूद रहे।

मनोज तिवारी और बीएल शर्मा उर्फ प्रेमी के साथ युवा नेता दीपक तंवर वाल्मीकि

इस दौरान डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली वालों को भाजपा सरकार सीलिंग से स्थायी निजात दिलायेगी, इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि यह समस्या पिछले 20 साल से सत्ता में रही पार्टियों की देन है। हमारी सरकार दिल्ली वालों को सीलिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए कटिबद्ध है और यह समस्या अगले 10 से 15 दिन में दूर कर दी जायेगी।

 

 

Published : 
  • 12 February 2018, 9:06 PM IST

Related News

No related posts found.